Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर चाकू से जानलेवा हमला , हालत खतरे से बाहर

अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना सोमवार की रात का है। अभिनेत्री का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मालवी मल्होत्रा कई टीवी शो और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मालवी मल्होत्रा कई विज्ञापनों में भी देखी गई हैं। अभिनेत्री की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

यह मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। इस मामले में वर्सोवा (मुंबई) पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा ने हिंदी फिल्म होटल मिलन में काम किया है।

इसके अलावा मालवी मल्होत्रा तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मालवी मल्होत्रा कलर टीवी के शो उड़ान में भी नजर आ चुकी हैं। मालवी मृणाल जैन के साथ एक म्यूजिक वीडियो तू मिला में भी नजर आ चुकी हैं।



Post a Comment

0 Comments