
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2020-21 में 27 अक्टूबर तक 39.14 लाख करदाताओं को 1,26,909 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के कार्यालय ने ट्वीट कर बुधवार को ये जानकारी दी। इसके अलावा इस दौरान 37,21,584 व्यक्तिगत आयकरदाताओं को 34,532 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है। वहीं, 1,92,409 मामलों में 92,376 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर रिफंड किया गया है। ज्ञात हो कि ये आंकड़ा 27 अक्टूबर, 2020 तक का है।
The date for making payment without additional amount under the Vivad se Vishwas Scheme has been extended from 31st December, 2020 to 31st March, 2021. Vide Notification in S.O. 3847(E) issued on 27.10.2020, Declarations are required to be filed latest by 31st December, 2020. pic.twitter.com/7YCiKcczkY
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) October 27, 2020
ट्वीट में कहा गया है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल से लेकर 27 अक्टूबर तक 39.14 लाख करदाताओं को 1,26,909 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है। वहीं, कुल कर रिफंड में व्यक्तिगत आयकर रिफंड 34,532 करोड़ रुपये और कॉरपोरेट कर रिफंड 92,376 करोड़ रुपये है।

0 Comments