
कोरोना महामारी ने हर क्षेत्र के लोगों को भयभीत किया है। लेकिन, अब इस बीमारी से डर निकालकर खुलकर लड़ रहे हैं। इसका नजीजा यह हुआ कि हम तेजी से कोरोना महामारी के खिलाफ जंग जीत भी रहे हैं। इसका सीधा असर अब बी टाउन यानि बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है।
Precaution is better than cure.
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) October 28, 2020
Going to shoot so got Corona tested!
Hope it all goes well????????#UnfairAndLovely
#COVID19 pic.twitter.com/6DQWcwI15b
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपनी आगामी फिल्म 'अनफेयर एंड लवली' की शूटिंग जल्द शुरू॒ करने वाले हैं। रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि उन्हें कोरोना टेस्ट से गुजरना पड़ा है। 'अनफेयर एंड लवली' की शूटिंग से पहले अभिनेता ने बुधवार को एहतियात के तौर अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया है। रणदीप हुड्डा ने ट्विटर पर खुद की एक तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी।
44 वर्षीय अभिनेता रणदीप हुड्डा ने बुधवार को तस्वीर शेयर कर लिखा-'एहतियात इलाज से बेहतर है। शूटिंग के लिए जा रहे हैं, इसलिए कोरोना का टेस्ट किया गया! आशा है कि यह सभी अच्छी तरह से चलेगा। साथ ही उन्होंने हैशटैग अनफेयरएंडलवली और कोविड19 लगाया।

0 Comments