
डांसर और कोरियोग्राफर हेमू सिन्हा का निधन हो गया है। यह जानकारी कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने सोशल मीडिया पर दी। हेमू सिन्हा और फराह खान ने अपने करियर की शुरुआत लगभग एक साथ की थी। फराह खान ने सोमवार को ट्विटर पर हेमू सिन्हा के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा-'भगवान आपकी आत्मा को शांति दें, मेरे डांस पार्टनर, मेरे गाइड, मेरे दोस्त हेमू सिन्हा।'
हेमू सिन्हा नामी डांसर और कोरियोग्राफर थे जिन्होंने 1000 से अधिक लाइव स्टेज शो किए थे और 100 से अधिक वीडियो का निर्देशन किया था। उनकी डांसिंग अकादमी भी है जहां हर तरह के डांस फॉर्मेट सिखाए जाते हैं। हेमू सिन्हा 80 के दशक में फराह खान के डांसिंग पार्टनर हुआ करते थे।

0 Comments