
अमिताभ बच्चन के पिता व महान कवि दिवंगत हरिवंश राय बच्चन के नाम पर पोलैंड के व्रोकलॉ शहर पोलैंड के व्रोकलॉ शहर में एक चौराहे का नाम रखा जाने वाला है। अमिताभ बच्चन ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर एक बोर्ड की तस्वीर शेयर की है, जिस पर उनके पिता व दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन का नाम लिखा है।
अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-' व्रोकलॉ, पोलैंड के सिटी काउंसिल ने एक चौराहे का नाम मेरे पिता के नाम रखने का फैसला लिया है। दशहरा के मौके पर इससे बड़ा आशीर्वाद क्या हो सकता है..ये परिवार के लिए गर्व का पल है, व्रोकलॉ में भारतीय समुदाय और भारत के लिए गर्व का पल है। जय हिंद।'
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on Oct 25, 2020 at 10:18am PDT
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रही हैं।

0 Comments