
बॉलीवुड एक्टर अली फज़ल और ऋचा चड्ढा विदेश में एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। ऋचा चड्ढा ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में टोपी पहने नज़र आ रही हैं । वहीं अली फजल उनके साथ बैठे सेल्फी ले रहे हैं । ऋचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर-'पार्टनर के साथ एक शाम के लिए लिमरिक के कफ्तान में।
A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on Oct 28, 2020 at 11:13am PDT
अली फजल हाल में वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' में नजर आए हैं। 'मिर्जापुर 2' अमेजन प्राइम पर 23 अक्टूबर को रिलीज हुई है। ऋचा और अली फजल काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों कई मौकों पर अपने प्यार का इजहार करने से भी नहीं कतराते हैं। ऋचा चड्ढा और अली फजल सोशल मीडिया पर अक्सर एक साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते रहते हैं।

0 Comments