
नयी दिल्ली। घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में शुक्रवार को लगातार 28 वें दिन भी कोई घटबढ़ नहीं हुई। डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी,जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 38 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में बहुत उठापटक देखने को नहीं मिल रही है। अमेरिका में तेल भंडारण बढèने और मांग को लेकर चिता से कच्चे तेल में कमजोरी बनी हुई है। वहीं कोरोना वायरस के बढèते मामलों से मांग को लेकर भी चिता सता रही है। अमरीका और यूरोप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से मांग को लेकर चिता है।
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.०6 रुपये जबकि डीजल 7०.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजव 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। (कीमत रुपये प्रति लीटर में....
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 7०.46 81.०6
मुंबई 76.86 87.74
कोलकाता 73.99 82.59
चेन्नई 75.95 84.14(एजेंसी)

0 Comments