Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

मां बनने वाली हैं अमृता राव, वीडियो शेयर कर कही दिल की बात

विवाह फिल्म से दर्शकों के दिल पर अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री अमृता राव ने रेडियो जॉकी अनमोल से 15 मई, 2016 को शादी की थी। शादी के चार साल बाद अब अमृता और अनमोल पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। इसे लेकर दोनों बहुत उत्साहित हैं। वह अपनी प्रेगनेंसी के नौवें महीने में हैं और अब कभी भी वह मां बन सकती हैं। नवरात्रि में अमृता राव ने बेबी बम्प के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है और इसके साथ ही उन्होंने फैंस के साथ अपने दिल की बात भी जाहिर की है।

अमृता ने फैंस को दुर्गा अष्टमी की बधाई देते हुए लिखा-'नवरात्रि और नौ महीने। मेरे प्रिय शुभचिंतकों, नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में जाने से स्वयं को धन्य महसूस कर रही हूं। ये नौ दिन मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों को समर्पित होते हैं और मैं खुद मां का अवतार ग्रहण करने के नए चरण में प्रवेश करने जा रही हूं। मैं इस ब्रह्माण्ड में महिलाओं की सबसे ज्यादा ऊर्जा को नमन करती हूं और सद्भाव से समर्पण करती हूं। मां दुर्गा हर मां और मां बनने वाली हर महिला को शक्ति दें और मदरहुड में आने वाले हर पवित्र अवतार को रखने के लिए ज्यादा शक्ति दें। आप सभी को अष्टमी की बधाई।'



Post a Comment

0 Comments