Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

CBI ने बसपा विधायक, पत्नी पर बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में मामला दर्ज किया


नयी दिल्ली।सीबीआई ने बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी और उनकी पत्नी रीता तिवारी के खिलाफ 754.25 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में मामला दर्ज किया है। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी।



सीबीआई ने सोमवार को चिल्लूपुर (गोरखपुर) के विधायक तिवारी के आवास और कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज के कार्यालय पर लखनऊ में छापेमारी की। वह पूर्व मंत्री और गोरखपुर के दबंग हरिशंकर तिवारी के पुत्र हैं।



छापेमारी नोएडा में भी की गई। यहां एक अन्य आरोपी कंपनी रॉयल एंपायर मार्केटिग प्राइवेट लिमिटेड और गंगोत्री इंटरप्राइजेज में एक अन्य आरोपी निदेशक अजित पांडेय के परिसर में छापे मारे गए।(एजेंसी)

Post a Comment

0 Comments