Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

देश के सभी नागरिकों को Covid-19 का टीका निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा : Sarangi

भुवनेश्वर।केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने रविवार को कहा कि देश के सभी नागरिकों को कोविड-19 का टीका निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। भाजपा द्बारा बिहार के लोगों को कोविड-19 का टीका निशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा के बाद विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ राजग पर महामारी को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था क्योंकि बिहार में विधानसभा चुनाव का प्रचार जारी है।

बालासोर में तीन नवंबर को होने जा रहे उपचुनाव के लिए एक सभा को संबोधित करने के बाद सारंगी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि सभी लोगों को कोविड-19 का टीका निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति के टीकाकरण पर करीब 5०० रुपये खर्च होंगे।

इससे पहले दिन में ओडिशा सरकार में मंत्री आरपी स्वैन ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सांरगी पर हमला बोलते हुए कोविड-19 का टीका निशुल्क उपलब्ध कराने के संबंध में जवाब मांगा था। जिसके बाद सारंगी ने यह दावा किया है।(एजेंसी)



Post a Comment

0 Comments