Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

तेजस्वी ने नीतीश कुमार को बताया थका हुआ नेता, जेडीयू और भाजपा ने किया पलटवार

पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने यादव ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। रविवार को ट्वीट कर आरोप लगाया, ;;आदरणीय नीतीश पूर्णत: उर्जाविहीन हो चुके हैं। उनकी पकाउ, थकाउ, उबाउ, बासी और घिसी—पिटी बातों से जनता पक चुकी है। थक चुके नीतीश कुमार जी वास्तविकता, तर्क और तथ्यों से भाग रहे हैं।

बिहार के करोडों युवाओं का वर्तमान और भविष्य बर्बाद कर वो इतिहास के बासी पन्नों को पलट रहे हैं। तेजस्वी की इस टिप्पणी पर सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करते हुए इसे ;;निरर्थक करार दिया है। तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थक चुके हैं और अब वह बिहार को संभाल पाने में सक्षम नहीं हैं, जिस पर प्रदेश में सत्तारूढ़ राजग में शामिल जद (यू) और भाजपा के नेताओं ने पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।



Post a Comment

0 Comments