Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Shivraj ने सोनिया से कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया


भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ द्बारा राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरतीदेवी को'आइटमबताए जाने संबंधी बयान के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से उनके खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया।



श्री चौहान ने यहां ऐतिहासिल मिटो हॉल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दो घंटे के'मौन उपवासके बाद अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने श्री कमलनाथ के कृत्य को निर्लज्ज निरुपित करते हुए अनुसूचित जाति की एक महिला मंत्री का अपमान करने तथा उसके बावजूद अपने बयान को न्यायोचित ठहराने संबंधी प्रयास की जमकर आलोचना की।



श्री चौहान ने कहा कि श्री कमलनाथ ने सार्वजनिक मंच से एक नहीं, दो दो बार श्रीमती इमरतीदेवी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की। और तो और देर रात आइटम शब्द को उचित बताने का प्रयास किया। इन सब बातों के मद्देनजर महिला, मां, बेटी और बहन होने के नाते श्रीमती गांधी को श्री कमलनाथ के बारे में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।



श्री चौहान ने कहा कि वे इस संबंध में श्रीमती गांधी को एक पत्र भी लिख रहे हैं और उनके पत्र के जवाब का इंतजार भी वे करेंगे। वे श्रीमती गांधी से पूछना चाहते हैं कि क्या वे श्री कमलनाथ को पार्टी से हटाएंगी या उनके खिलाफ कुछ और कार्रवाई करेंगी। श्री कमलनाथ राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनके नेतृत्व में विधानसभा उपचुनाव लड़ा जा रहा है। तो क्या उनका यह कृत्य जायज है।(एजेंसी)

Post a Comment

0 Comments