
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के सभी दस उम्मीदवार सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत आठ प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के हैं, जबकि समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के एक-एक प्रत्याशी हैं।
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए भारतीय जनता पार्टी के सदस्य
- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
- राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह
- पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर
- प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल
- हरिद्वार दुबे, गीता शाक्य
- सीमा द्विवेदी
- बीएल वर्मा हैं।
- हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह तथा नीरज शेखर उच्च सदन के लिए दोबारा चुने गये हैं।
- बृजलाल, हरिद्वार दुबे, गीता शाक्य, सीमा द्विवेदी और बीएल वर्मा पहली बार राज्यसभा में पहुंचे हैं।
समाजवादी पार्टी
- प्रोफेसर रामगोपाल यादव
- बहुजन समाज पार्टी के रामजी गौतम पहली बार निर्वाचित हुए
सोमवार को नामांकन वापसी की अवधि बीतने के बाद निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने औपचारिक रूप से सभी दसों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि दस नामांकन पत्र वैध मिलने के कारण चुनाव के लिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।

0 Comments