Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

James Bond का किरदार निभाने वाले सर सीन कॉनरी का 90 वर्ष की उम्र में निधन

हॉलीवुड की सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन से भरपूर जेम्स बॉन्ड फिल्म सीरीज में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले स्कॉटिश अभिनेता और निर्माता अभिनेता सर सीन कॉनरी का बहामस में निधन हो गया। उन्होंने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

कॉनरी जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले पहले अभिनेता थे। उन्होंने सात बॉन्ड फिल्मों में काम किया। उनकी अन्य लोकप्रिय फिल्मों में द अनटचेबल्स, मारनी, मर्डर ऑफ द ओरियंट एक्सप्रेस, द मैन हु वुड बी किंग, द नेम ऑफ द रोज, हाइलैंडर, इंडियाना जॉन्स एंड लास्ट क्रुसेड , द हंट फॉर रेड अक्टूबर, ड्रैगनहार्ट, द रॉक और फाइंडिंग फॉरेस्टर थीं।

1988 में 'द अनटचेबल्स' में उनको उनके किरदार के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के अकादमी अवार्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा उन्हें दो बाफ्टा और 3 गोल्डन ग्लोब अवार्ड भी मिला था। 1999 में उन्हें पीपल मैगजीन द्वारा स्मार्टटेस मैन ऑफ द सेंचुरी के खिताब से भी नवाजा गया था। इसी मैगजीन ने उन्हें 1989 में सेक्सियस्ट मैन अलाइव का खिताब दिया था । उनकी आखिरी फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी इसका नाम था द लीग ऑफ एक्स्ट्रा जेंटलमैन।

कॉनरी बेहद गरीब घर में पैदा हुए थे। उन्होंने कॉफिन पॉलिशर, दूध बेचने वाला और लाइफ गार्ड के तौर पर काम किया। इसके बाद उनके बॉडी बिल्डिंग के शौक ने उन्हें एक्टर बनने की तरफ अग्रसर किया। उन्हें सबसे पहले ब्रिटिश एजेंट 007 के तौर पर याद किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments