Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

BJP ने पार्टी के आठ राज्यसभा सदस्यों को दी बधाई

लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिह ने उत्तर प्रदेश से नवनिर्वाचित पार्टी के आठ राज्यसभा सदस्यों को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि नए सदस्य राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती देगें साथ ही राष्ट्रीय फलक पर उत्तर प्रदेश की अपेक्षाओं और हितों की पूर्ति के लिए अपना योगदान देंगे। उन्होने केन्द्रीय मंत्री श्री हरदीप सिह पुरी, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिह,बीएल वर्मा,हरद्बार दुबे,बृजलाल,नीरज शेखर, श्रीमती गीता शाक्य एवं श्रीमती सीमा द्बिवेदी को राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई दी।

श्री हरदीप सिह पुरी द्बारा अधिकृत किये गए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने रिटनिग ऑफिसर से राज्यसभा सदस्य निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया वहीं अरूण सिह का राज्यसभा सदस्य निर्वाचन प्रमाण पत्र पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने प्राप्त किया जबकि अन्य सभी भाजपा प्रत्याशियों ने अपने राज्यसभा निर्वाचन प्रमाण पत्र स्वयं उपस्थित होकर रिटर्निंग ऑफिसर से प्राप्त किये।

गौरतलब है कि राज्यसभा की दस सीटों में नामांकन के बाद आठ पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुये है जबकि एक में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रो रामगोपाल यादव और एक पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के रामजी गौतम निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं।(एजेंसी)



Post a Comment

0 Comments