Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

सुशांत की मौत के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे, बोलीं- आई लव यू

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से चर्चा में आईं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने ने इंस्टाग्राम पर ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही अंकिता ने विक्की जैन के लिए एक रोमांटिक नोट भी लिखा है और साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट में विक्की जैन से माफी भी मांगी हैं।

अंकिता ने विक्की के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-'तुम्हारे लिए मेरी जो फिलिंग्स हैं, मैं उसे शब्द में बयां नहीं कर सकती। जब भी मैं हम दोनों को साथ देखती हूं तो मैं सबसे पहले भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं और उनकी आभारी हूं कि उन्होंने तुम्हें एक दोस्त, पार्टनर और सोलमेट की तरह मेरी जिंदगी में भेजा। मेरे साथ हर मुश्किल में साथ देने के लिए शुक्रिया।

मेरी हर मुसीबत को अपना बनाने और मेरी मदद के लिए दिल से शुक्रिया। मेरा सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए शुक्रिया। सबसे जरूरी बात कि मुझे और मेरे हालात समझने के लिए शुक्रिया। मुझे माफ कर देना क्योंकि मेरी वजह से तुम्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा। शब्द कम पड़ जाएंगे लेकिन हमारी बॉन्डिंग खूबसूरत है। आई लव यू।'

View this post on Instagram

I cant find the words to describe my feelings for you. One thing which come in my mind when I see us together is Im grateful to god for sending u in my life as a friend, partner and as soul mate ❤️ Thanku for being someone who was always there for me. Thanks for making all my problems as yours and helping me whenever I needed you.Thankyou for being my support system. Most important thanku for understanding me and my situations ❤️ And I am sorry because of me u hv to face criticism which u dont deserve at all . Words fall short but this bond is amazing????I love you ???? @jainvick #viank

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on Nov 1, 2020 at 11:04pm PST

दरअसल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से अंकिता इस मुश्किल दौर में सुशांत के परिवार के साथ खड़ी थी और इसमें विक्की जैन ने उनका साथ दिया। लेकिन सुशांत के निधन के बाद से ही विक्की जैन को लगातार ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें सुशांत और अंकिता के ब्रेकअप के लिए दोषी ठहराया जा रहा था जिससे वह काफी दुखी थे।



Post a Comment

0 Comments