Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Chhattisgarh बड़े राज्यों में जीएसटी संग्रहण में पहले स्थान पर

रायपुर।देश के बड़े राज्यों में जीएसटी संग्रहण में वृद्धि के मामले में छत्तीसगढè और आंध्रप्रदेश संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है।
केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्बारा जारी सूची के अनुसार छत्तीसगढè में अक्टूबर-2०19 की तुलना में अक्टूबर-2०2० में जीएसटी संग्रहण में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।प्रदेश में पिछले वर्ष अक्टूबर में 157० करोड़ रूपए का जीएसटी संग्रहण हुआ था।पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अक्टूबर में 4०4 करोड़ रूपए ज्यादा जीएसटी प्राप्त हुआ है।चालू वित्तीय वर्ष 2०2०-21 के अक्टूबर महीने में राज्य में 1974 करोड़ रूपए की जीएसटी संग्रहित हुई है।

प्रदेश में पूरे लॉक-डाउन के दौरान ग्रामीण और वन क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां लगातार चलती रहीं। किसान न्याय योजना के माध्यम से प्रदेश के 19 लाख किसानों को नियमित अंतराल में धान बिक्री की राशि मिलती रही है। राज्योत्सव के मौके पर इसकी तीसरी किस्त के रूप में 15०० करोड़ रूपए किसानों के खाते में डाले गए हैं। पूर्व में भी 15००-15०० करोड़ रूपए की दो किस्तें किसानों के खातों में अंतरित की गई हैं। गोधन न्याय योजना के जरिए भी किसानों और पशुपालकों से गौठानों में गोबर की खरीदी कर करीब 4० करोड़ रूपए दिए गए हैं।

इसके साथ ही गांवों में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने मनरेगा का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से किया गया। इसके फलस्वरूप गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रही। लोगों की जेब में पैसा आने से इसका लाभ उद्योग और व्यापार जगत को भी मिला। संकट-काल में ग्रामीण क्षेत्रों में जो आर्थिक तरलता बनी रही,उसका लाभ उद्योगों को भी मिला। लॉक-डाउन के दौरान भी प्रदेश की कोयला खदानों और इस्पात उद्योगों में उत्पादन जारी रहा।(एजेंसी)



Post a Comment

0 Comments