
लखनऊ।कांग्रेस का हाथ छोड़ सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुयी उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की संभावनायें लगातार क्षीण हो रही है। क्षेत्र की जनता के विकास की खातिर भावनाओ को दरकिनार कर सपा में शामिल होने का फैसला किया।
श्रीमती टंडन ने सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा '' मैं कांग्रेस में 12-15 साल रही। वर्ष 2०19 से मुझे महसूस हुआ कि कांग्रेस आगे नहीं बढè रही है। पार्टी का मौजूदा प्रदेश नेतृत्व काबिल नहीं है। मुझे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूर्ण स्नेह मिला हालांकि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ काम करने का ज्यादा मौका नहीं मिला। वह सक्रिय राजनीति में अभी अभी आयी है। अपनो की खातिर भावनाओ को दरकिनार कर सपा के साथ काम करने का फैसला किया। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रोकने की क्षमता सिर्फ सपा के पास है। सपा शासनकाल में वह श्री अखिलेश यादव के कामकाज से बेहद प्रभावित रहीं है और शायद यही कारण रहा कि उन्होने आज सपा की सदस्यता हासिल की।
उन्नाव की पूर्व सांसद ने कहा कि श्री अखिलेश यादव ही प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा सकते हैं। उन्हे खुशी है कि श्री यादव के नेतृत्व में वह और उनके समर्थक सपा की विचारधारा को आगे बढ़ायेंगे। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्हे श्री टंडन की लोकप्रियता का अहसास हो गया था। उन्नाव के विकास में उनका अहम योगदान है और वह तहेदिल से श्री टंडन का पार्टी में स्वागत करते हैं।(एजेंसी)

0 Comments