Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

हाजिर मांग के कारण Gold वायदा कीमतों में लाभ

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार की मजबूत मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 56 रुपये की तेजी के साथ 5०,755 रुपये प्रति 1० ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलीवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 56 रुपये यानी ०.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 5०,755 रुपये प्रति 1० ग्राम हो गया। इस अनुबंध में 13,124 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्बारा ताजा सौदों की लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। न्यूयाकã में सोना ०.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,886.1० डालर प्रति औंस हो गया।(एजेंसी)



Post a Comment

0 Comments