Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर 20 टन टमाटरों से भरा ट्रक पलटा, फिर ऐसे दिखा स्पेन के टोमाटीनो फेस्टिवल जैसा नजारा? हर तरफ बस टमाटर ही टमाटर..!

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण हर तरफ जाम जैसी स्थिति बन गई है। वहीं इस दौरान कई हादसे भी हुए हैं। राज्य के कोपारी स्थित ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भारी बारिश के बीच अंधेरा छा जाने से आज सुबह एक ट्रक पलट गया। ट्रक में करीब 20 टन टमाटर भरे हुए हैं। ट्रक के पटलने से 20 टन टमाटर ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर फैल गए।

#WATCH | Thane, Maharashtra: Around 20 tonnes of tomatoes, scattered on Eastern Express Highway, being removed amid a huge traffic jam on both lanes of the Highway

One person was injured after a tomato-laden truck overturned near Kopari, Thane on the Highway at around 2 am today pic.twitter.com/GPOmfgd1nO

— ANI (@ANI) July 16, 2021

टमाटरों के फैलने के बाद यातायात व्यवस्था और ज्यादा गड़बड़ा गई। टमाटर को जेसीबी की मदद से हटाया गया। यहां इस दौरान देखने लायक नजारा था। पूरी सड़क मानो टमाटरों से लाल हो गई जैसे स्पेन में टोमाटीनो फेस्टिवल के दौरान होता है। ठीक वैसा ही नजारा यहां देखने को मिला।

एएनआई न्यूज एजेंसी के अऩुसार, टमाटर से भरे ट्रक के पलटने से एक जना गंभीर रूप से घायल भी हो गया है। हादसे के बाद तुरंत सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से रोड से टमाटरों को साफ किया।



Post a Comment

0 Comments