
इंटरनेट डेस्क। केरल में कोरोना का कहर जारी है। देशभर में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले इस समय केरल से ही निकलकर सामने आ रहे हैं। केरल में कोरोना फिर से तेजी से पैर पसार रहा है। यहां प्रतिदिन अभी भी 15 हजार के करीब कोरोना रोगी मिल रहे हैं। वहीं कोरोना के साथ ही जीका वायरस के मामले भी बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। बढ़ते कोरोना और जीका संकट के बीच केरल सरकार ने आगामी 17 और 18 जुलाई को दो दिन का कंपलीट लॉकडाउन रखा है। ये वीकेंड लॉकडाउन होगा जो शनिवार और रविवार को पूरी तरह केरल में लागू होगा।
There will be a complete lockdown on 17th & 18th July in the state: Kerala Government issued an order yesterday#COVID19 pic.twitter.com/52YEQCH2eN
— ANI (@ANI) July 13, 2021
एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, केरल के सीएम पी. विजयन ने एक आदेश जारी करके कहा कि शनिवार और रविवार को केरल में पूर्णतः लॉकडाउन लागू किया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं में पहले की तरह छूट दी जाएगी।

गौरतलब है कि राज्य में स्थिति फिर से बिगड़ने लगी है। कोरोना के साथ ही राज्य में अब तक करीब 16 से ज्यादा जीका वायरस के मामले भी मिले चुके हैं। कई डॉक्टर भी जीका वायरस की चपेट में आ गए हैं।

0 Comments