
इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आज बुधवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है।सुरक्षाबलों को यहां दो आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट आपरेशन में आतंकियों की तलाश की जा रही है।जम्मू और कश्मीर पुलिस ने मीडिया को ये जानकारी दी है।
Jammu & Kashmir: Security personnel deployed in Pulwama town where an encounter broke out earlier today. Operation underway.
— ANI (@ANI) July 14, 2021
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/V4agNs0OeT
एएनआई न्यूज एजेंसी के अऩुसार, कश्मीर घाटी में पिछले एक महीने से लगातार मुठभेड़ के मामले सामने आ रहे हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच लगातार एनकाउंटर के बीच कई आतंकियों को अब तक सेना ने ढेर कर दिया है वहीं कई जवान भी इस दौरान शहीद हुए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 8 जुलाई को भी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें दो आतंकवादी मारे गए थे। वहीं कश्मीर में आतंकियों से कनेक्शन होने के कारण 11 से ज्यादा लोगों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है जिसमें वांटेड आतंकी सैयद सलाहउद्दीन के दो बेटे भी शामिल हैं। आतंकी घटनाओं का बढ़ने का एक कारण ये भी है।

0 Comments