
इंटरनेट डेस्क।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार घटता बढ़ता जा रहा है। एक दिन कोरोना के केस कम हो रहे हैं तो वहीं दूसरे दिन मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। बीते 24 घंटे मेंदिल्ली में कोरोना वायरस के 76 नए मामले मिले हैं। इस अवधि में करीब 84 लोगों को रिकवर किया गया है। वहीं 2लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है। दिल्ली में संक्रमण दर घटकर अब 0.11प्रतिशत रह गई है।
Delhi reports 76 new #COVID cases (positivity rate - 0.11%), 84 recoveries, and 02 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) July 14, 2021
Active cases: 683
Total recoveries: 14,35,204
Death toll: 25,020 pic.twitter.com/QJD7RQVVPU
एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी दिल्ली स्वास्थ्यविभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक दिल्ली में मरने वालों की संख्या 25,020हो गई है। दिल्ली में अब तक 14,35,204लोगों कोरिकवर किया जा चुका है।

दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब683 रह गई है। वहीं पिछले एक दिन में कोरोना की रोकथाम के लिए करीब 67764 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। वहीं 36313 लोगों को एक ही दिन में वैक्सीन का टीका लगाया है।

0 Comments