
इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में एक छोटे बच्चे के कुएं में गिरने के बाद उसे बचाने के चक्कर में कुएं में गिरे 15लोगों में से 11 लोगों की मौत हो गई है। आज शुक्रवार देर शाम बाद रेस्क्यू आपरेशन खत्म हुआ है। इस दौरान 8 मृतकों के शव और निकाले गए हैं। राज्य के मंत्री विश्वास सारंग ने हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
#UPDATE | Madhya Pradesh: Death toll rises to 11 in Vidisha well tragedy; rescue operation over, says State Minister Vishwas Sarang
— ANI (@ANI) July 16, 2021
एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, हादसा गुरुवार रात हुआ था। जिसके बाद से मध्य प्रदेश सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया था। राज्य के मंत्री विश्वास सारंग, विदिशा कलक्टर, एसपी सहित कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर ही रहे।
#UPDATE | Eight bodies have been recovered from the well in which they fell during a rescue operation to pull out a child in Ganjbasoda area of Vidisha, Madhya Pradesh yesterday, says State Minister Vishwas Sarang pic.twitter.com/1veYAFiuXJ
— ANI (@ANI) July 16, 2021
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए रेस्क्यू आपरेशन को तेज करने का निर्देश दिया था। कल रात से घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई थी।

0 Comments