बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने सेट से अपनी एक चौंकाने वाली फोटो शेयर की है जिससे फैंस डर गए हैं. जी हाँ, दरअसल इस फोटो में प्रियंका के चेहरे पर खून लगा है जो आप देख सकते हैं. एक्ट्रेस ने अपनी इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'हा! तुम्हें दूसरे आदमी को देखना चाहिए।'
प्रियंका ने हैशटैग सेट लाइफ, हैशटैग एक्टर लाइफ भी इस्तेमाल किया है। अब प्रियंका के फैंस इस फोटो को देखकर दुखी हैं और उनसे हाल की चाल पूछ रहे हैं. प्रियंका ने इसमें अपना आउटफिट छिपाया है और खुद को एक कपड़े में लपेट लिया है। आपको यह भी बता दें कि प्रियंका की अपकमिंग सीरीज को जो और एंथनी रूसो प्रोड्यूस कर रहे हैं जिन्होंने एवेंजर्स एंडगेम और एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर को डायरेक्ट किया था।
अब एक्ट्रेस के फैंस उन्हें इस सीरीज में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. वैसे प्रियंका के साथ इसमें रिचर्ड मैडॉन मुख्य भूमिका में हैं। रिचर्ड गेम ऑफ थ्रोन्स और नेटफ्लिक्स सीरीज़ बॉडीवर्ज में दिखाई दिए हैं। हाल ही में एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान रिचर्ड और प्रियंका की सिल्वर और ब्लैक आउटफिट पहने तस्वीरें वायरल हुई थीं। हाल ही में एंथनी रूसो ने प्रियंका के साथ काम करने को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि 'वह बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। हम दर्शकों को यह सीरीज दिखाने के लिए काफी उत्साहित हैं। इसमें प्रियंका ने बहुत अच्छा काम किया है।'

0 Comments