Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

SC : कांवड़ यात्रा को मंजूरी देने वाले यूपी सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, दोपहर 11.30 से 12 बजे तक होगी

इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रद्द की गई कांवड़ यात्रा को मंजूरी देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच जहां उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई थी वहीं यूपी सरकार ने इस फैसले को चुनौती देते हुएकांवड़ यात्रा को मंजूरी दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय ने कहा किउत्तराखंड ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए यात्रा रद्द कर दी है लेकिन यूपी सरकार ने ऐसा नहीं किया है।सुप्रीम कोर्टने कहा किराज्य सरकारों का यह रवैया लोगों को भ्रमित करने वाला है।इस मामले में कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।

कांवड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज शुक्रवार कोसुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे के बीच सुनवाई होगी। दरअसल कोरोना संक्रमण कई राज्यों में फिर से बढ़ने लगा है। इसी को देखते हुए कांवड़ यात्रा पर कोर्ट ने रोक लगाई थी।



Post a Comment

0 Comments