भोपाल : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्राम लाल पत्थर में गत गुरुवार की शाम को हुए हादसे में बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है. दरअसल, यहां करीब 25 लोग 30 फीट गहरे कुएं में गिरे थे और जब खबर सामने आई तो सभी के होश उड़ गए. अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है. दरअसल इस बात की जानकारी राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने दी है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़ी संख्या में लोगों को रेस्क्यू भी किया गया है.
आप सभी को यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने बीते दिन दुख जताया था और मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी. दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा था, ''गंजबासौदा की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में देर रात दो शव मिले, आज सुबह एक शव बरामद हुआ है. मौके पर मौजूद हैं और लगातार बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर विदिशा के प्रभारी मंत्री विकास सारंग जी रात भर मौके पर मौजूद रहे और उनकी निगरानी में बचाव दल फंसे हुए लोगों को निकालने में लगे हैं।'
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था, ''आयुक्त, आईजी, कलेक्टर, एसपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम मौके पर लोगों की मदद कर रही है. राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है. घायलों को 50,000 रुपये और मुफ्त इलाज।''

0 Comments