Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Jammu & Kashmir: सुरक्षा बलों ने बडगाम में लश्कर के तीन आतंकवादियों को घेरा

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिला में सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है और सुरक्षा बलों के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के साया समूह के तीन आतंकवादियों को घेर लिया है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों से घेरे में फंसे आतंकवादियों में से एक लतीफ राथर है, जिस पर कश्मीरी पंडित राहुल भट और महिला कलाकार अमरीन भट सहित कई नागरिकों की हत्याओं के आरोप हैं।मुठभेड़ बुधवार तड़के बडगाम के वाटरहेल इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान शुरू हुई।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार को उद्धृत करते हुए पुलिस ने ट्वीट किया, ''आतंकवादी लतीफ राथर सहित आतंकी संगठन लश्कर (टीआरएफ) के तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। आतंकवादी लतीफ राहुल भट और अमरीन भट सहित कई नागरिक हत्याओं में शामिल रहा है।



Post a Comment

0 Comments