Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

SS Rajamouli को गोल्डन बॉय मानते हैं शेखर कपूर

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार शेखर कपूर दक्षिण भारतीय निर्देशक एसएस राजामौली को इंडियन सिनेमा का गोल्डन बॉय मानते हैं।

शेखर कपूर ने सोशल मीडिया पर एसएस राजामौली के साथ मुलाकात की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शेखर ने फोटोज शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने राजामौली के साथ फिल्म मेकिग, फिलॉसफी, स्टोरीटेलिग और टेक्नोलॉजी के बारे में चर्चा की।

शेखर कपूर ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ''इंडियन सिनेमा के गोल्डन बॉय से मिलकर बहुत खुशी हुई। राजमौली के साथ सिनेमा के बारे में बातें कीं, आर्ट, डायरेक्शन के साथ-साथ टेक्नोलॉजी पर भी चर्चा हुई। आपको और आपकी फैमिली को मेरा इतना स्वागत करने के लिए दिल से धन्यवाद। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और जानकारियां साझा की जाएंगी।'



Post a Comment

0 Comments