Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Share Market : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेज गिरावट, सेंसेक्स 1,220 अंक टूटा

मुंबई : वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी के अनुरूप सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट हुई। इस दौरान प्रमुख शेयर सूचकांक लगभग दो प्रतिशत तक टूट गए।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,220.76 अंक गिरकर 57,613.11 पर आ गया। इसके सभी 30 शेयर लाल निशान में थे। एनएसई निफ्टी 355 अंक गिरकर 17,203.90 पर था। दोनों सूचकांक दो फीसदी से अधिक गिरे।
इस दौरान टेक महिद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा स्टील और पावर ग्रिड गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को सेंसेक्स 59.15 अंक या 0.10 फीसदी चढ़कर 58,833.87 पर, जबकि निफ्टी 36.45 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 17,558.90 पर बंद हुआ था। इसबीच ब्रेंट क्रूड 0.86 फीसदी चढ़कर 101.9 प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 51.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।



Post a Comment

0 Comments