Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Share Market : रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर 80.15 पर

मुंबई : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 31 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 80.15 रुपये पर आ गया। विदेश में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते यह गिरावट हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 80.10 पर खुला। बाद में और गिरावट दर्ज करते हुए 80.15 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 31 पैसे की कमजोरी को दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 79.84 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.51 प्रतिशत बढ़कर 109.35 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि फ़ेडरल रिजर्व द्बारा मुद्रास्फीति से निपटने के लिए सख्त रुख अपनाने की बात कहने के बाद डॉलर में मजबूती आई। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.86 प्रतिशत बढ़कर 101.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 51.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।



Post a Comment

0 Comments