
इंटरनेट डेस्क। लोगों को कई काम से बैंक जाना होता है। अगर आप अगले महीने किसी काम से बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो बैंक की छुटि्टयों के बारे में जानना जरूरी है। आरबीआई की ओर से अगले महीने यानी दिसंबर में बैंको के अवकाश की सूची जारी कर दी गई है। आरबीआई की इस लिस्ट के अनुसार, दिसंबर माह में बैंक की छुटि्टयों की भरमार है। इस महीने में 15 से ज्यादा दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। आपको एक बार छुटि्टयों की ये लिस्ट जरूर ही देख लेनी चाहिए।
अवकाश की लिस्ट इस प्रकार है:
1 दिसंबर: इंडिजिनस फेथ डे होनों के कारण अरुणाचल प्रदेश के बैंकों में काम नहीं होगा
3 दिसंबर: सेंट फ्रांसिस जेवियर के कारण गोवा में छुट्टी रहेगी
7 दिसंबर: रविवार का अवकाश
12 दिसंबर: पा तोगन नेंगमिंजा संगमा दिवस के कारण मेघालय में अवकाश
13 दिसंबर: महीने के दूसरे शनिवार का अवकाश
14 दिसंबर: रविवार का अवकाश
18 दिसंबर: गुरु घासीदास जयंती के कारण छत्तीसगढ़ में और यू सोसो थम की पुण्यतिथि के कारण मेघालय में अवकाश
19 दिसंबर: गोवा मुक्ति दिवस के कारण गोवा में अवकाश
21 दिसंबर: रविवार का अवकाश
24 दिसंबर: क्रिसमस ईव के कारण मेघालय और मिजोरम में अवकाश
25 दिसंबर: क्रिसमस के कारण कई राज्यों में अवकाश
26 दिसंबर: मेघालय, मिजोरम और तेलंगाना में क्रिसमस सेलिब्रेशन और शहीद उधम सिंह जयंती की वजह से हरियाणा में अवकाश
27 दिसंबर: गुरु गोबिंद सिंह जयंती के कारण और चौथा शनिवार होने के कारण अवकाश
28 दिसंबर: - रविवार का अवकाश
30 दिसंबर: - यू कियांग नांगबाह दिवस के कारण मेघालय में और तामु लोसर के कारण सिक्किम में अवकाश
31 दिसंबर: नए साल के स्वागत के कारण मिजोरम और मणिपुर में अवकाश
PC:jaipurvocals
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments