
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। आज भी कंपनियों ने किसी भी प्रकार की राहत लोगों को नहीं दी है। कपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है।
राजस्थान में पेट्रोल औसत कीमत आज 105.30 रुपए प्रति लीटर है। कल भी पेट्रोल की कीमत इतनी ही थी। राजस्थान में डीज़ल औसत कीमत 90.77 रुपए प्रति लीटर ही है। कल से लेकर अबतक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
देश में मई 2022 के बाद से दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। दोनों ईंधनों की कीमतों में लम्बे समय से बदलाव नहीं होने के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को निर्धारित किया जाता है।
PC:kalingatv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments