Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Bollywood: सबसे उम्रदराज अभिनेत्री कामिनी कौशल ने दुनिया को कहा अलविदा, 98 साल की उम्र में ली अन्तिम सांस

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड से एक बुरी खबर आई है। खबर ये है कि बॉलीवुड की सबसे उम्रदराज और दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल ने दुनिया को अलविदा बोल दिया है। उन्होंने 98 साल की उम्र अन्तिम सांस ली। कामिनी कौशल के निधन से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है।

फिल्म जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने कामिनी कौशल के निधन की जानकारी दी है। माना जा रहा है कि उम्र संबंधी समस्याओं के चले कामिनी कौशल का निधन हुआ है। कामिनी कौशल ने बॉलवुड को कई फिल्में दी हैं। उनका जन्म 24 फरवरी 1927 को लाहौर में हुआ था। साल 1946 में फिल्म नीचा नगर से उन्होंने अपना बॉलीवुड कॅरियर शुरू किया था।

इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का पुरुस्कार भी मिला था। कामिनी कौशल ने बॉलीवुड के दिग्गज अशोक कुमार, धर्मेंद्र, राज कपूर, दिलीप कुमार और देव आनंद के साथ भी काम किया। एक समय उनकी गितनी बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में हाती थी।

PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments