Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

सस्ते होंगे LPG के सिलेंडर! अब उठा लिया गया है ये बड़ा कदम

इंटरनेट डेस्क। भारत में जल्द ही एलपीजी के सिलेंडर सस्ते हो सकते हैं। इस बात के संकेत भारत द्वारा अमेरिका के साथ एक बड़ी और ऐतिहासिक डील होने से मिले हैं। इसके तहत अब भारत की तेल कंपनियां अमेरिका से कम से कम 10 फीसदी एलपीजी का आयात करेंगी।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एलपीजी के स्रोतों के डायवर्सिफइकेशन के लिए सरकार ने यह बड़ा समझौता किया है। इससे सुनिश्चित किया जाएगा कि देश के लोगों को सस्ते गैस के सिलिंडर मिलते रहें।

डील के तहत पीएसयू ऑइल कंपनियों को कॉन्ट्रैक ईयर 2026 में अमेरिकी गल्फ कोस्ट से एलपीजी आयात करनी पड़ेगी। खबरों के अनुसार, बीपीसीएल, आईओसी और एचपीसीएल के शीर्ष अधिकारियों की एक टीम ने इस डील से पहले अमेरिका में तेल उत्पादन करने वाली कंपनियों से वार्ता की थी। आपको बता दें कि भारत में लोगों को लम्बे समय से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी होने का इंतजार है। उनका ये इंतजार अब जल्द ही समाप्त हो सकता है।

PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments