Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Box office collection: नौ सौ करोड़ के करीब पहुंची धुरंधर की कमाई, एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ने से है केवल इतनी दूर

इंटरनेट डेस्क। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन स्टारर फिल्म धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी भी बरकरार है। इस फिल्म ने दुनियाभर में अभी तक 872 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने 18वें दिन सोमवार को भी सॉलिड कमाई की है। खबरों के अनुसार, सोमवार को फिल्म ने 19 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। ओवरसीज मार्केट में इस मूवी ने 186 करोड़ रुपए की कमाई की है।

जल्द ही ये फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में रणबीर कपूर की एनिमल को पीछे छोड़ देगी। एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए इस फिल्म को वर्ल्डवाइड अभी भी 45 करोड़ कमाने होंगे। एनीमल ने दुनियाभर में 917 करोड़ रुपए कमाए थे।

धुरंधर में दर्शकों को रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन स्टारर का शानदार अभिनय देखने को मिला है। सभी ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। अब ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म कितने दिनों में एक हजार करोड़ का आंकड़ा छूती है।

PC:republicbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments