Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-diesel prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। दोनों ईंधनों की कीमतों में आज भी किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं हुआ है।

राजधानी जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए 104.72 रुपए और डीजल के लिए 90.21 रुपए खर्च करने होंगे। देश के चार महानगरों में भी कीमतों में आज किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

रोजाना जारी होती हैं कीमतें
देश में लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों कई बार बड़ी गिरावट भी आ चुकी है। कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments