Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Indian करेंसी इतिहास का काला दिन बना बुधवार, आज तक के निचले स्तर पर फिसला रुपया

इंटरनेट डेस्क। भारतीय करेंसी के इतिहास के लिए बुधवार सबसे काला दिन साबित हुआ। भारतीय रुपया आज पहली बार डॉलर के मुकाबले 90 से ऊपर निकल गया। खबरों के अनुसार, आज भारतीय रुपया फिसलकर 90.14 के रिकॉर्ड लो-लेवल पर पहुंच गया। इसे भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने मुश्किलों का संकेत माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि लगातार डॉलर खरीद रहे इंपोर्टर्स, भारत–अमेरिका ट्रेड डील में देरी और वैश्विक बिकवाली के कारण भारतीय रुपए में ये गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज बाजार खुलते ही भारतीय रुपया 89.97 पर था, लेकिन कुछ ही मिनटों में ये 90 के पार पहुंच गया।

दोपहर तक यह भारतीय रुपया फिसलकर 90.14 के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत से ही भारतीय करेंसी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग 5 प्रतिशत से अधिक टूट चुकी है। इसे भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत नहीं माना रहा है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments