Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Price: आज इतनी तय हुई हैं प्रमुख शहरों में कीमतें, जान लें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने दिसंबर माह के दूसरे दिन यानी मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। अगर आपको अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवानी है तो पहले दोनों ईंधनों की नई कीमतों की लिस्ट जरूर ही देख लें।

आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज भी 104.72 रुपए ही है। डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर है। देश के चार महानगरों की कीमतें भी तय हो गई हैं। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

देश के अन्य बड़े शहरों में ये हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17 रुपए प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02 रुपए प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45रुपए प्रति लीटर

इंदौर: पेट्रोल 106.48, डीजल 91.88 रुपए प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल 105.58, डीजल 93.80 रुपए प्रति लीटर

सूरत: पेट्रोल 95.00 और डीजल 89.00 रुपए प्रति लीटर

नासिक: पेट्रोल 95.50, डीजल 89.50 रुपए प्रति लीटर

हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 और डीजल 95.70 रुपए प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80 रुपए प्रति लीटर

पुणे: पेट्रोल 104.04 और डीजल 90.57 रुपए प्रति लीटर

इस आधार पर तय होती हैं कीमतें

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पर तय होती है। हालांकि देश में मई 2022 के बाद से कीमतें स्थिर हैं। दोनों ईंधनों की कीमतों में कब बदलाव होगा, ये देखने वाली बात होगी। लोगों को कीमतें कम नहीं होने के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

PC:themidpost

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments