Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Price: देश के महानगरों में आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। हालांकि आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। आज भी दोनों ईंधनों की पुरानी कीमतें ही बरकरार हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक लीटर पेट्रोल आज भी लोगों को 104.72 रुपए में ही मिलेगा। वहीं एक लीटर डीजल के लिए यहां पर 90.21 रुपए खर्च करने होंगे।

देश के चार महानगरों में इस प्रकार हैं कीमतें

नई दिल्ली: पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर

मई 2022 के बाद से नहीं हुआ है बड़ा बदलाव

देश में मई 2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को कीमतें कम होने का इंतजार है। ये कीमतें कब कम होगी ये तो समय ही बनाएगा। पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पर तय होती है।

PC:news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments