Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Price: जयपुर में आज एक लीटर के लिए करने पड़ेंगे इतने रुपए खर्च

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। कीमतों में आज भी बदलाव नहीं हुआ है। अगर आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने के बारे में सोच रहे हैं तो जयपुर में कीमतों के बारे में जरूरी ही जानकारी ले लें। जयपुर में एक लीटर पेट्रोल आज भी लोगों को 104.72 रुपए में ही मिलेगा।

वहीं एक लीटर डीजल के लिए यहां पर 90.21 रुपए खर्च करने होंगे। यहां पर लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। देश में मई 2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को कीमतें कम होने का इंतजार है। ये कीमतें कब कम होगी ये तो समय ही बनाएगा।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। देश के बड़े शहरों में भी आज दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

PC:prabhatkhabar

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments