Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Year Ender 2025: इस साल कैटरीना कैफ और परिणीति चोपड़ा सहित ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां बनीं मां

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 समाप्त होने वाला है। इस साल कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के घर नया मेहमान आया है यानी इन अभिनेत्रियों को इस साल मां बनने की खुशी मिली है। आज आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि इस साल कौन-कौन सी अभिनेत्रियां मां बनी हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री कैटरीना कैफ, परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी का भी नाम शामिल है। इन अभिनेत्रियों के घर खुशी आई।

परिणीति चोपड़ा: इस अभिनेत्री ने राघव चड्ढा से शादी की थी। परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर 2025 को एक बेटे को जन्म दिया।पहली बार इस बात की जानकारी राघव चृड्ढा ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी।

कियारा आडवाणी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इस साल माता-पिता बने थे। 16 जुलाई 2025 को बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को बेटी के जन्म की सूचना दी थी।

मालविका राघव: फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में नजर आईं मालविका राघव ने भी इस साल 23 अगस्त में बेटी को जन्म दिया है।

कैटरीना कैफ: बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर 2025 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। वहीं पापा बने बॉलीवुड के स्टार अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी।

पत्रलेखा: बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा 15 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि उनके घर पर बेबी गर्ल का आगमन हुआ है। उनकी शादी बॉलीवुड के स्टार अभिनेता राजकुमार राव से हुई थी।

PC:abplive

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments