
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। हालांकि कंपनियों ने आज भी उपभोक्ताओं को कीमतों को लेकर राहत नहीं मिली है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है।
जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज भी 104.72 रुपए ही है। डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर तय हुई है। देश के प्रमुख शहरों में भी आज भी कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है, लेकिन मई 2022 के बाद से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को लम्बे समय से महंगाई का सामना करना पड़ा है। कच्चे तेल की कीमतों में कई बार कमी आने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम जयपुर में लम्बे समय से नहीं बदले हैं।
PC:inkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments