Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Year Ender 2025: इस साल बॉलीवुड से जुड़े इन दिग्गजों ने लिए सात फेरे

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 में बॉलीवुड से जुड़े कई दिगगजों ने अपना वैवाहिक जीवन शुरू किया है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैँ। सिंगर अरमान मलिक ने भी अपना वैवाहिक जीवन शुरू किया था। दोनों ने 2 जनवरी, 2025 को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आशना श्रॉफ के साथ शादी की थी।

सिंगर दर्शन रावल ने अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल सुरेलिया को 18 जनवरी को अपना जीवन साथी बनाया। अभिनेता प्रतीक बब्बर और एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी ने सालों की डेटिंग के बाद 14 फरवरी, 2025 को शादी की थी।

सिंगर अनुव जैन ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड हृदि नारंग के साथ 14 फरवरी 2025 को दिल्ली में विवाह किया था। वहीं एक्ट्रेस और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने 25 फरवरी को वृषांक खनाल के साथ शादी की।

इस साल बॉलीवुड से जुड़े कई अन्य दिग्गजों ने भी शादी कर अपना घर बताया। कई दिग्गजों ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड को ही जीवन साथी बनाया है।

PC:livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments