Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-diesel prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी तय हुई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने का लोगों को लम्बे समय से इंतजार है, लेकिन ये इंतजार समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों को लेकर किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। दोनों ईंधनों की कीमतों में सरकारी तेल कंपनियों ने किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। जयपुर में शनिवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए ही है। डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर तय हुई है। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

देश के अन्य बड़े शहरों में ये हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें

लखनऊ: पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80 रुपए प्रति लीटर

पुणे: पेट्रोल 104.04 और डीजल 90.57 रुपए प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45 रुपए प्रति लीटर

अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17 रुपए प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02 रुपए प्रति लीटर

हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 और डीजल 95.70 रुपए प्रति लीटर

सूरत: पेट्रोल 95.00 और डीजल 89.00 रुपए प्रति लीटर

नासिक: पेट्रोल 95.50, डीजल 89.50 रुपए प्रति लीटर

इंदौर: पेट्रोल106.48, डीजल 91.88 रुपए प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल 105.58, डीजल 93.80 रुपए प्रति लीटर

रोजाना सुबह अपडेट होती हैं कीमतें
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधनों कीमतों को अपडेट किया जाता है, लेकिन लम्बे समय से बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने मई 2022 के बाद से कीमतों में बड़ा परिवर्तन नहीं किया है। लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments