
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के फेमस सिंगर कुमार सानू एक बार फिर से चर्चा में आए हैं। अब वह अपनी एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किए जाने के कारण चर्चा में आए हैं।
खबरों के अनुसार, कुमार सानू ने मुआवजे के तौर पर 30 लाख रुपए की मांग की है। वहीं उन इंटरव्यू को हटाने की भी मांग की है, जिनमें एक्स वाइफ ने कथित तौर पर मानहानि कारक बयान दिए हैं। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड के दिग्गज गायक कुमार सानू और उनकी पत्नी रीता भट्टाचार्य का तलाक 2001 को हुआ था।। उनका एक बेटा जान कुमार सानू है, जो रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में दिखाई दे चुका है।
खबरों के अनुसार, रीता भट्टाचार्य ने कई प्लेटफॉर्म पर दिए साक्षात्कार में कुमार सानू पर उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया था। कुमार सानू की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज गायकों में होती है।
PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments