
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से चर्चा में आई हैं। चर्चा का कारण ये है कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के मुंबई स्थित घर पर गुरुवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की। खबरों के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग की ओर से ये कार्रवाई उनके हाई-एंड रेस्टोरेंट ब्रांड बैस्टियन से जुड़े एक मामले में की गई है।
इस रेस्टोरेंट की को-ओनर शिल्पा शेट्टी हैं। हालांकि शिल्पा शेट्टी के वकील ने रेड होने से इंकार किया है। इनकम टैक्स अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में बैंगलुरु के कुछ ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन किया गया है। यह कार्रवाई बैस्टियन से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच के तहत की गई।
बैंगलुरु पुलिस द्वारा बैस्टियन गार्डन सिटी आउटलेट के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के एक दिन बार ये कार्रवाई हुई है। आपको बात दें कि बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर एक कारोबारी ने 60 करोड़ रुपए की निवेश धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
PC:navbharatlive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments