Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-diesel prices: सरकारी तेल कंपनियों ने जयपुर के लिए जारी कर दी हैं ये कीमतें

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर शुक्रवार के लिए दोनों ईंधनों की नई कीमतों को जारी कर दिया गया है। जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.88 रुपए प्रति लीटर है।

वहीं यहां पर डीज़ल की कीमत 90.36 रुपए प्रति लीटर है। देश के बड़े शहरों में भी आज दोनों ईधनों की कीमतों में बडृ़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि अलग-अलग राज्यों में दोनों ईंधनों की कीमतें अलग-अलग ही मिलेंगी। आपको बता दें कि तेल की कीमतें इंटर्नैशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव और डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती पर निर्भर करती हैं।

वहीं केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट लगने से देश के प्रत्येक प्रदेश में दोनों ईंधनों की कीमत बदल जाती है। पेट्रोल-डीजल की इन कीमतों के कारण भी आवश्यक चीजों के दामों में भी इजाफा हो गया है। इससे लोगों का महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments