Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-diesel prices: जनवरी माह के आखिरी दिन देश के प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई है दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार के भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। हालांकि आज भी देश के प्रमुख शहरों में कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। यानी लोगों को आज भी राहत नहीं मिली है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए ही है। वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर है। नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

आज ये हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04,डीजल ₹90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48,डीजल ₹91.88

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49,डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

लम्बे समय से नहीं हुआ है कीमतों में बदलाव
पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति के आधार पर तय होती है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने के बावजूद देश में लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। देश के प्रमुख शहरो में आखिरी बार मार्च 2024 को कीमतों को बदलाव किया गया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। कीमतों में कब कमी आएगी। इस संबंध में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

PC:reagent.co.uk
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments