Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

CM Women's Employment Scheme: महिलाओं को मिल रहे हैं दस हजार रुपए, ये भी मिलता है लाभ

इंटरनेट डेस्क। देश में महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में से एक बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना भी है, जिसमें महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए सीधे आर्थिक मदद सरकार की ओर दी जाती है।

बिहार सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 10000 रुपए दिए जाते हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से करीब 18 तरह के छोटे बिजनेस शुरू करने के ऑप्शन दिए गए हैं।

योजना के तहत पहली किस्त के तौर पर दस हजार रुपए सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं। अपने काम को कम से कम छह महीने तक जारी रखने के बाद महिलाओं को आगे भी आर्थिक सहायता दी जाती है, जो अधिकतम 2 लाख रुपए तक हो सकती है। योजना का लाभ लेने के लिए जीविका समूह के माध्यम से आवेदन करना होगा।

PC:money fortuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments